प्रेस नोट

*आमेट में आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन, मुनि महावीर कुमार युवाचार्य नियुक्त*

आमेट - तेरापंथ धर्मसंघ के संस्थापक आचार्य श्री भिक्षु के त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह तेरापंथ सभा भवन, आमेट में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने इस अवसर पर मुख्य मुनि श्री महावीर कुमार जी को अपना उत्तराधिकारी युवाचार्य घोषित किया। कार्यक्रम में उपासक चंद्र प्रकाश मेहता व मुकेश चोरड़िया के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म आराधना की। लाडनूं के त्रिशताब्दी समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

वक्ताओं ने आचार्य भिक्षु के त्याग, तप, अनुशासन और समता के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। सभा पदाधिकारी, महिला मंडल व युवक परिषद उपस्थित रहे।

जी दिदी, ये लीजिए पूरी खबर जोड़कर 🙏

*प्रेस नोट - पदम संदेश हेतु*

*भक्तो की आस्था से नाकोडा यात्रा एक बस से दो बसों तक पहुंची*

- नाकोडा पार्श्वनाथ तीर्थ यात्रा की शुरुआत एक बस से हुई थी। भक्तो के प्रेम और नाकोडा भैरवः के आशीर्वाद से यह यात्रा अब दो बसों में संचालित हो रही है।
व्यवस्थापक मंजुल जैन ने बताया की
इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था भी शामिल हे।बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं यात्रा लाभ ले रहे हैं।


*प्रेस नोट - पदमचंद संदेश हेतु*

*श्री सुमति जिन श्राविका मण्डल, जयपुर का सामाजिक-धार्मिक कार्य निरंतर*

जयपुर - श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ के एक अंग के रूप में कार्यरत श्री सुमति जिन श्राविका मण्डल महिलाओं की धार्मिक चेतना का केंद्र है।
जानकारी देते अध्यक्ष संतोष छाजेड ने बताया की मण्डल द्वारा प्रत्येक माह की 1 तारीख को महिला मंडल की बैठक आयोजित होती है। जिसमे धार्मिक व सामान्य विषयो पर चर्चा होती है।
वहीं माह की  15 तारीख को क्रम से हर  श्राविका अपनी ओर से स्नात्र पूजा करती है, जिसमें मंडल प्रभावी रूप से भाग लेता है। फिर अल्पाहार  व बातो का दौर चलता है। मण्डल धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सदा समर्पित है।

*'तेरापंथ की मर्यादा और अनुशासन अनुकरणीय'* 

जयपुर  पदम संदेश जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से भिक्षु साधना केंद्र में आचार्य महाश्रमण के नव नियुक्त युवाचार्य महावीर का अभिनंदन एवं वर्धापना समारोह हुआ। मुनि सुधाकर ने कहा कि युवाचार्य की विनम्रता, विद्वत्ता, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुनि नरेश कुमार ने मुक्तकों के माध्यम से भावांजलि अर्पित की। न्यायमूर्ति मनीष भंडारी ने कहा कि तेरापंथ का अनुशासन और मर्यादा अनुकरणीय है तथा युवाचार्य इस परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। सांसद मंजू शर्मा ने भी विचार रखे।

*प्रेस नोट*

श्री श्वेताम्बर जैन श्रीमाल सभा, जयपुर  में दादागुरुदेव की बड़ी पूजा का आयोजन

जयपुर।  दादा वाड़ी, मोती डूंगरी रोड, जयपुर  में  प्रत्यक्ष प्रभावी दादा श्री जिन कुशल सूरिजी की दादागुरुदेव की बड़ी पूजा आयोजन किया जा रहा है।दिनांक 16 अगस्त 2026, रविवार  को प्रातःसमय:* प्रातः 9:30 बजे से  शुरु होगी लाभार्थी राकेश , दर्शन,आशीष अंशुल सात्विक एवं छजलानी परिवार है
वहि
विधिकारक एवं भजन कलाकार समकित बैगानी एण्ड पार्टी
इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की विनती है।


4








Comments

Popular posts from this blog